Bihar Train News: गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य और 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के चलते तीन सवारी गाड़ियां रद्द रहेंगी। वहीं, 13 एक्सप्रेस ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी और सात ट्रेनों को 60 मिनट से लेकर पांच घंटे तक पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
इसके अलावा चार ट्रेनों को रास्ते में 30 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेनों के परिचालन में बदलाव से गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीवान, देवरिया सदर समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि निर्माण और कमीशनिंग कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है।
तीन सवारी गाड़ियां रहेंगी रद्द
55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी — 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द।
55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी — 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द।
55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी — 1 से 4 सितंबर तक रद्द।
13 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। इस दौरान मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवाबाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर में ठहराव नहीं होगा।
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 1 सितंबर और 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 2 व 3 सितंबर को भटनी-मऊ-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी मार्ग से चलेंगी। दोनों दिशाओं में गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर समेत संबंधित स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित रहेगा।
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 1 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी होकर चलेगी। वहीं 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 2 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। दोनों ट्रेनों का गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 2 और 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा होकर चलेगी।
15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी।
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी।
12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 2 सितंबर को लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा होकर चलेगी।
19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी।
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों का गोरखपुर, सीवान, देवरिया सदर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
सात ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी
दोहरीकरण कार्य के चलते सात ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा:
55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी — 30 अगस्त से 3 सितंबर तक 240 मिनट देरी से।
15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस — 31 अगस्त को 60 मिनट देरी से।
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस — 2 सितंबर को 300 मिनट देरी से।
19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस — 3 सितंबर को 300 मिनट देरी से।
12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस — 3 सितंबर को 240 मिनट देरी से।
19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस — 31 अगस्त को 120 मिनट देरी से।
15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस — 3 सितंबर को 75 मिनट देरी से।
चार ट्रेनें रास्ते में नियंत्रित होंगी
चार ट्रेनों को उनके मार्ग में निर्धारित समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 3 सितंबर को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित रहेगी। 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 31 अगस्त को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 31 अगस्त और 4 सितंबर को लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस 30 अगस्त को उत्तर रेलवे में 30 मिनट और लखनऊ मंडल में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
रेल परिचालन में इन बदलावों को देखते हुए यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी जांच लेने की सलाह दी जाती है।




