ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Vaishali News: कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर त्रिवेणी महाआरती का आयोजन, कोनहारा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

VAISHALI: विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ भूमि नारायणी गंगा एवं सोनभद्र की पावन संगम स्थल हरि की लीला भूमि गजेंद्र मोक्ष तीर्थ क्षेत्र कोनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या

Vaishali News: कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर त्रिवेणी महाआरती का आयोजन, कोनहारा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ भूमि नारायणी गंगा एवं सोनभद्र की पावन संगम स्थल हरि की लीला भूमि गजेंद्र मोक्ष तीर्थ क्षेत्र कोनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर त्रिवेणी महाआरती का आयोजन किया गया। बनारस से पहुंचे आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमयी हो गया। 


कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान को देखते हुए वैशाली जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय, वैशाली एडीएम विनोद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश, अनुमंडल अधिकारी रामबाबू बैठा के अलावे मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस अधिकारी साथ बड़े संख्या में पुलिस वालों की अलग-अलग स्थान पर तैनात किया गया। 


कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान करने के लिए हाजीपुर के अलग-अलग से भारी संख्या में लोगों का जत्था पहुंचने लगा है। स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ की संभावना को देखते हुए वैशाली प्रशासन के द्वारा यातायात को दूसरे रास्ते से डाइभर्ट किया गया है। वाहनों पर भी जिला प्रशासन के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। हाजीपुर शहर के अलग-अलग जगह पर ड्रॉप गेट प्रशासन के द्वारा बनाया गया है। श्रद्धालुओं की मार्ग में बड़े वाहनों की परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता