ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

सावन की अंतिम सोमवारी कल, लाखों शिव भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, देवघर के लिए हुए रवाना

BHAGALPUR: कल सावन की अंतिम सोमवारी है। भागलपुर के सुलतानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम से लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद जल भरकर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवि

सावन की अंतिम सोमवारी कल, लाखों शिव भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, देवघर के लिए हुए रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: कल सावन की अंतिम सोमवारी है। भागलपुर के सुलतानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम से लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद जल भरकर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार को देवघर के बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।


सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई। वहीं डाक बम की संख्या भी काफी अधिक रही। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, यूपी, दिल्ली, नेपाल समेत देश के अन्य हिस्सों से पहुंचे कांवरिया अजगैविनाथ धाम उत्तर वाहनी गंगा से जल लेकर देवघर बैधानथ धाम बोल बम व हर हर महादेव के जयकारों के साथ रवाना हुए।


सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सुलतानगंज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवरियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के लोग नजर बनाए हुए हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता