ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

इटली से बिहार पहुंची कैटरीना, दिवाली के बाद अब मना रही छठ

SASARAM : बिहार के सासाराम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप गदगद हो उठेंगे। इटली के फ्लोरेंस शहर से एक विदेशी महिला कैटरीना छठ पूजा मनाने रोहतास जिला के चेनारी पहुंची हैं।

इटली से बिहार पहुंची कैटरीना, दिवाली के बाद अब मना रही छठ
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप गदगद हो उठेंगे। इटली के फ्लोरेंस शहर से एक विदेशी महिला कैटरीना छठ पूजा मनाने रोहतास जिला के चेनारी पहुंची हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी प्रमुख है। यही वजह है कि इटली की कैटरीना को बिहार आकर इतना अच्छा लग रहा है कि वे भारतीय संस्कृति और बिहारी रीती रिवाज को जानने और समझने की कोशिश कर रही हैं। 




चेनारी के रहने वाले ब्रजेश विश्वकर्मा नाम के एक शख्स विदेशी भाषाओं के जानकार हैं। इटली की रहने वाली कैटरीना बार्सिलोना बृजेश विश्वकर्मा से भारतीय भाषा सीखने ऑनलाइन मिली थी। उसी के माध्यम से कैटरीना ने बिहार में छठ देखने की इच्छा जाहिर की। जिसके निमंत्रण पर वह चेनारी पहुंची है। 




आपको बता दें, कैटरीना पिछले 6 दिनों से चेनारी गांव में है। दीपावली के बाद अब वे छठ का पावन पर्व मना रही हैं। यहां आकर वह काफी खुश हैं और छठ व्रत के एक-एक मोमेंट का अवलोकन कर रही हैं। कैटरीना ने कहा कि बिहार का छठ देखकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। वह इटली से अपने दोस्त के यहां छठ व्रत देखने पहुंची हैं। इटली के फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी की लॉ की छात्रा कैटरीना बिहार आकर काफी खुश है और अपने अनुभव सबसे शेयर भी कर रही हैं।

टैग्स