ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी एक साथ करें पूजा, महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

भोलेनाथ की पूजा करने के दौरान शिव-पार्वती का मंत्र ऊँ उमा महेश्वराय नमः मंत्र का जप कम से कम 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।

MAHASHIVRATRI
महाशिवरात्रि
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इसे लेकर तमाम शिव मंदिरों को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। कल बुधवार की सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस दिन श्रद्धालु शिव-पार्वती की पूजा अर्चना करेंगे। इस दिन घर में भी कुछ लोग भगवान भोले की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी यदि एक साथ भगवान शंकर की पूजा करेंगे और मंत्र जप करेंगे तब महादेव प्रसंन्न होंगे। 


उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा का यह कहना है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी को एक साथ शिव पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है। भोलेनाथ की पूजा करने के दौरान शिव-पार्वती का मंत्र ऊँ उमा महेश्वराय नमः मंत्र का जप कम से कम 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।  


उन्होंने बताया कि जब वर-वधू की शादी होती है तब पति-पत्नी दोनों सात वचन लेते हैं। जिसमें एक वचन यह भी होता है कि पति-पत्नी एक साथ धर्म-कर्म और तीर्थ यात्रा करेंगे। यदि दोनों में कोई अकेले यह काम करते हैं तो पूरा पुण्य नहीं मिलता और ना ही इसका कोई लाभ मिल पाता है। लेकिन एक साथ पूजा पाठ करने से आपसी तालमेल बढ़ता है। दोनों के विचारों में एकरुपता आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना बनी रहती है। इसलिए इस बार महाशिवरात्री पर पति-पत्नी एक साथ पूजा-पाठ करें। भगवान शंकर प्रसन्न होंगे और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। 

टैग्स