ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव से पहले YSRT का कांग्रेस में विलय, राहुल की मौजूदगी में खरगे ने दिलाई वाई एस शर्मिला को पार्टी की सदस्यता

DELHI: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई.एस शर्मिला की पार्टी वाई एस आर तेलंगाना का कांग्र

लोकसभा चुनाव से पहले YSRT का कांग्रेस में विलय, राहुल की मौजूदगी में खरगे ने दिलाई वाई एस शर्मिला को पार्टी की सदस्यता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई.एस शर्मिला की पार्टी वाई एस आर तेलंगाना का कांग्रेस में विलय हो गया। गुरुवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष बचे हैं ऐसे में सभी दल अपने कुनबे को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में वाई.एस शर्मिला की पार्टी वाई एस आर तेलंगाना का गुरुवार को कांग्रेस में विलय हो गया। शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से आंध्र प्रदेश में उसे मजबूती मिलेगी। वाई एस शर्मिला आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं।


कांग्रेस में शामिल होते ही शर्मिला ने अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना का कांग्रेस में विलय का ऐलान कर दिया। शर्मिला ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा है कि अगर सेक्युलर पार्टी सत्ता में नहीं आई तो देश में मणिपुर जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे।