ब्रेकिंग
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये

यादवों की राजनीति करेंगे कुशवाहा, बोले महागठबंधन का चेहरा कौन अभी नहीं बता सकते

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की लगातार उपेक्षा झेल रहे हैं आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब नया दांव खेल दिया है. कुशवाहा ने कहा है कि वह चाहे तो यादव की राजनीति भी कर सकते

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की लगातार उपेक्षा झेल रहे हैं आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब नया दांव खेल दिया है. कुशवाहा ने कहा है कि वह चाहे तो यादव की राजनीति भी कर सकते हैं और कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन का चेहरा कौन होगा इसको लेकर अभी सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता.  पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रकोष्ठ के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं.

महागठबंधन के साथ बने रहेंगे

हालांकि कुशवाहा ने यह जरूर साफ कर दिया कि वह महागठबंधन में मजबूती के साथ बने हुए हैं. महागठबंधन में मिल बैठकर नेतृत्व पर फैसला कर लिया जाएगा. लेकिन अब तक कोआर्डिनेशन कमेटी का नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. 


यादवों की राजनीति करने से कोई रोक नहीं सकता

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी की कुशवाहा राजनीति को लेकर सवाल किया गया था. कुशवाहा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह चाहे तो यादव की राजनीति भी कर सकते हैं और कोई उन्हें रोक नहीं सकता. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी दल अपने-अपने हिसाब से राजनीति करते हैं और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को उनकी पार्टी ने भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. 

महागठबंधन के नेताओं को देंगे निमंत्रण

कुशवाहा ने जिला और प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक किया और तय किया कि 11 अप्रैल को वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में महात्मा फूले जयंती मनाया जाएगा. जयंती में वह महागठबंधन के नेताओं को भी बुलाएंगे. बार-बार बुलाने के बाद भी आरजेडी के नेताओं के कार्यक्रम में नहीं आने के बाद भी जयंती इस बार फिर आरजेडी नेताओं को निमंत्रण भेजेंगे. 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Arayan

FirstBihar संवाददाता