ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 23 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद CM ने PM नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल और बिहार के विकास में केंद्र सरकार के योगदान का जिक्र किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पटना में बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कुल 23 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के विकास में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्हें बधाई दी।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की ओर से मिले सहयोग के लिए राज्य मंत्रिपरिषद आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित भारत का सक्रिय और अग्रणी भागीदार बनाने का संकल्प लिया गया है।


बिहार में जनधन खाते और आवास योजना का जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनधन खातों और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बिहार में 7 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले गए हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराने की बात कही।


डबल इंजन सरकार के सहयोग से विकसित बिहार का लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से बिहार के विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने संकल्प व्यक्त किया है कि केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर बिहार को विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाला राज्य बनाएंगी।


कैबिनेट बैठक में 23 एजेंडों को मंजूरी दिए जाने के बाद अब इन फैसलों से जुड़े विस्तृत प्रस्तावों और उनके क्रियान्वयन पर नजर रहेगी।