ब्रेकिंग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा

ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के कटिहार में पोठिया-डूमर सड़क पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कुशियारी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई...

ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. हादसा पोठिया-डूमर सड़क पर कुशियारी मोड़ के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया.


मृतकों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के जीरा पट्टी निवासी सफीकुल अंसारी और मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है. हादसे के समय ट्रैक्टर पर चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे. इसी दौरान कुशियारी मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पोठिया-डूमर सड़क मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान कुशियारी मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर पलट गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.


घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है.