ब्रेकिंग
ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट

BPSC 72nd Prelims Exam 2026: बिहार में बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। आयोग ने नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि...

लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट
Ramakant kumar
3 मिनट

BPSC 72nd Prelims Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को झटका लगा है. आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. सोमवार, 12 अक्टूबर को जारी नोटिस में आयोग ने इसकी जानकारी दी. फिलहाल परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है.


यह दूसरी बार है, जब 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की गई है. इससे पहले परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया था. इसके बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि 25 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित होगी, लेकिन अब इस तारीख पर भी परीक्षा नहीं होगी.


BPSC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

आयोग की ओर से 12 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा, जो 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है. परीक्षा के आयोजन की नई तारीख की सूचना बाद में दी जाएगी.


इस नोटिस के बाद अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा की नई तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है. हालांकि, आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है.


पहले जुलाई, फिर अक्टूबर में होनी थी परीक्षा

72वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई को प्रस्तावित थी. आयोग ने इस तारीख पर परीक्षा आयोजित नहीं की और बाद में 25 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई. परीक्षा कैलेंडर में भी 25 अक्टूबर को परीक्षा की संभावित तारीख के रूप में शामिल किया गया था.


अब अक्टूबर की तारीख भी स्थगित होने से अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए और इंतजार करना पड़ेगा. लगातार दूसरी बार परीक्षा टलने से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के परीक्षा कार्यक्रम पर भी असर पड़ा है.


अब कब होगी 72वीं बीपीएससी परीक्षा?

फिलहाल आयोग ने नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है. ऐसे में अभ्यर्थियों को अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा. नई तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.