ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

विष्णु अग्रवाल को ईडी का समन, न्यूक्लियस मॉल के संचालक से 21 जून को होगी पूछताछ

RANCHI : ईडी ने सेना के कब्जेवाली जमीन मामले में व्यापारी विष्णु अग्रवाल को समन जारी किया है। ईडी ने विष्णु अग्रवाल को 21 जून को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने

विष्णु अग्रवाल को ईडी का समन, न्यूक्लियस मॉल के संचालक से 21 जून को होगी पूछताछ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : ईडी ने सेना के कब्जेवाली जमीन मामले में  व्यापारी विष्णु अग्रवाल को समन जारी किया है। ईडी ने विष्णु अग्रवाल को 21 जून को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ईडी की टीम में सेना के कब्जेवाली जमीन और हेहल अंचल की बजरा स्थित जमीन के मामले में  प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा तैयार की गयी जांच रिपोर्ट की कॉपी भी राज्य सरकार से मांगी है। 


दरअसल, विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन फर्जी कागजात के आधार पर खरीदने का आरोप है। जमीन के रैयत के नाम में मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई थी। इसमें रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन और नेताओं व नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश ने भी मदद की थी। विष्णु अग्रवाल ने इसके लिए मोटी रकम का भुगतान भी किया था। उन्होंने छवि रंजन का गोवा टूर भी कराया था, जिसकी पुष्टि ईडी की छानबीन में पूर्व में ही हो चुकी है। प्रेम प्रकाश अवैध खनन के गत वर्ष ही ईडी के हाथों गिरफ्तार हुआ था और तब से ही वह जेल में है।


पूर्व में विष्णु अग्रवाल को आठ मई को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वे कार्यालय गए भी थे, लेकिन बीमारी की वजह से उन्होंने समय की मांग की थी। बताया जा रहा है कि ईडी उनसे लंबी पूछताछ करेगी। उनसे रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन व प्रेम प्रकाश से रिश्ते, विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री मामले के अलावा फर्जीवाड़ा करने में सहयोग करने वालों के बारे में ईडी ने जानकारी लेगी।