ब्रेकिंग
शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई

‘विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A नाम से नीतीश कुमार सहमत नहीं’ प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा

MUZAFFARPUR: बीते 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में हुई थी। इस बैठक में कुल 28 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। बैठक में क्या कुछ हुआ इसका

‘विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A नाम से नीतीश कुमार सहमत नहीं’ प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बीते 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में हुई थी। इस बैठक में कुल 28 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। बैठक में क्या कुछ हुआ इसका खुलासा जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने किया है। प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है कि विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A नाम से नीतीश कुमार सहम नहीं थे।


दरअसल, प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन की बैठक में जो लोग बैठते हैं वे सीधे तौर पर उनसे जुड़े हैं। पीके ने खुलासा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार एक मात्र ऐसे नेता हैं जो विपक्षी गठबंधन के नाम I.N.D.I.A से सहमत नहीं हैं। मुंबई की बैठक में नीतीश कुमार जातीय गणना को मुख्य एजेंडा बनाने की मांग उठाई थी लेकिन नीतीश की मांग को गठबंधन का मुख्य मुद्दा बनाने से सभी ने इनकार कर दिया।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्ष से जिस तरह के अपेक्षा थी वैसा नही हुआ। तीनों बैठकों में नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि उन्हें विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनाया जाएगा लेकिन नीतीश के नाम पर मुहर नहीं लगी और ना ही संयोजक पद के लिए किसी और के ही नाम का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि ये अभी शुरुआत है, बात जब सीटों के बंटवारे तक पहुंचेगी तब मुख्य झगड़ा सामने आएगा। बता दें कि इन दिनों प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर में पदयात्रा कर रहे हैं और विभिन्न पंचायतों का दौरा कर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को लोगों से बता रहे हैं।