ब्रेकिंग
पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबापप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा

विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, बोचहां से वीआईपी के थे एमएलए

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी पार्टी के विधायक के मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है। मुसाफिर पासवान बोचहां विधानसभा सीट से वीआ

विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, बोचहां से वीआईपी के थे एमएलए
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी पार्टी के विधायक के मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है। मुसाफिर पासवान बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी के विधायक थे और उनकी तबीयत पिछले कुछ वक्त से खराब चल रही थी। मुसाफिर पासवान का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था और अब उनके निधन की खबर सामने आई है।
विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुकेश सहनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. बोचहां विधानसभा से वीआईपी पार्टी के विधायक श्री मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नही रहे। मुसाफ़िर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर सम्भव प्रयास किया। मुसाफिर जी का निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।


विधायक मुसाफिर पासवान की तबीयत पिछले दिनों जब खराब हुई थी तो पटना के पारस हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। इस दौरान मंत्री मुकेश सहनी समेत अन्य नेता उनका हालचाल जानने भी पहुंचे थे। सितंबर के महीने में मुसाफिर पासवान के मौत की अफवाह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी हालांकि बाद में खुद मुसाफिर पासवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका खंडन किया था। मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बिहार विधानसभा में वीआईपी पार्टी के सदस्यों की संख्या 4 से घटकर 3 रह गई है।