ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

VIP ने रुपए की गिरती वैल्यू पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी ने डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के गिरते वैल्यू पर चिंता जताई है। पार्टी ने मांग किया है कि सरकार जल्द आवश्यक और अहम कदम उठाए ताकि रुपए की सेहत में सुध

VIP ने रुपए की गिरती वैल्यू पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी ने डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के गिरते वैल्यू पर चिंता जताई है। पार्टी ने मांग किया है कि सरकार जल्द आवश्यक और अहम कदम उठाए ताकि रुपए की सेहत में सुधार हो सके। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई से पहले ही जनता त्राहिमाम कर रही। ऐसे में रुपए की सेहत का खराब होना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इससे महंगाई पर ही नहीं असर पड़ेगा और अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।


देव ज्योति ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि सरकार इसे अति आवश्यक समझे और तत्काल इस विषय में उचित कदम उठाए ताकि लगातार बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में मदद मिल सके और लोगों को महंगाई से निजात मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को रोकने के लिए भी सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।


उन्होंने कहा कि दैनिक वेतनभोगियों के साथ सभी तबके के लोग परेशान हैं। पूरे किचन का बजट चौपट हो गया है। ऐसे में रुपए की सेहत लगातार कमजोर होना शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी भी इस गंभीर मसले पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। हालांकि देव ज्योति ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को समझेगी और इस अहम मसले पर जरूर पहल करेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें