ब्रेकिंग
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?

विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार में शराबबंदी ही क्यों?..पूर्ण नशाबंदी क्यों नहीं?

VAISHALI: गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा जंदाहा पहुंचे। परिजनों से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता ने नीतीश-तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने क

विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार में शराबबंदी ही क्यों?..पूर्ण नशाबंदी क्यों नहीं?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा जंदाहा पहुंचे। परिजनों से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता ने नीतीश-तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ और अहंकार में बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार में शराबबंदी हो सकती है तो पूर्ण नशाबंदी क्यों नहीं?


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार जहां से चला था फिर वहीं पहुंचा दिया है। नीतीश सरकार में अफसरशाही पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो आता है उसे जाना होता है। इसलिए पदाधिकारी इस भ्रम में ना रहे। आज सरकार है तो कल जा भी सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरीय पदाधिकारी फोन नहीं उठाते है और उन्हें प्रोटोकॉल तक का भी ख्याल नहीं है।


 शराबबंदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अहंकार के कारण शराबबंदी कानून की समीक्षा नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि शराबबंदी ही क्यों पूर्ण नशाबंदी पर आपके पदाधिकारी काम नहीं कर रहें है अगर बिहार में पूर्ण नशाबंदी होगा और पदाधिकारी सही से काम करेगा तो आधा अपराध उसी दिन से रुक जाएगा।

टैग्स