ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

विजय चौधरी के सवाल पर भड़की बीमा भारती, कहा..JDU के टिकट पर नहीं बल्कि निर्दलीय चुनाव जीते थे

PATNA: महागठबंधन में पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया की जनता फैसला करेगी। वही जेडीयू से राजद में गई

विजय चौधरी के सवाल पर भड़की बीमा भारती, कहा..JDU के टिकट पर नहीं बल्कि निर्दलीय चुनाव जीते थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया की जनता फैसला करेगी। वही जेडीयू से राजद में गई बीमा भारती से सवाल किया कि जेडीयू ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया वो कैसे कहती हैं कि जेडीयू ने अतिपिछड़ा का सम्मान नहीं किया। 


मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू छोड़ने के बाद बीमा भारती ने कहा था कि जेडीयू में अतिपिछड़ों का सम्मान नहीं है। आखिर उनको विधायक बनाकर मंत्री किस पार्टी ने बनाया जरा उनसे पूछिए। मंत्री से भी ऊंचा कोई पद होता है क्या? उससे बड़ा सम्मान कुछ होता है क्या? जेडीयू ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाकर अतिपिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। 


वही पूर्णिया सीट का सिंबल राजद से हासिल करने वाली रूपौली विधायक बीमा भारती ने कहा कि 2000 में हम निर्दलीय जीतकर विधानसभा गये थे। इसके बाद लालू जी के दल से चुनाव लड़े थे लेकिन बाद में जेडीयू में चले गये थे। किसी के रहमो करम पर हम विधानसभा चुनाव नहीं जीते थे। अब जेडीयू कह रही है कि हम बीमा भारती को जीताकर भेजे हैं उनका क्या अधिकार है? 


बीमा भारती ने मंत्री विजय चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जेडीयू ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने 5 बार मुझे विधानसभा भेजने का काम किया है। विजय चौधरी को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। यह बात शोभा नहीं देता। बीमा भारती ने कहा कि महागठबंधन की बैठक बहुत जल्द करेंगे और 3 अप्रैल को नॉमिनेशन भी करेंगे। सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं सब लोग चुनाव में मेरा साथ देने के लिए तैयार हैं।  

टैग्स