ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

गंडक नदी के हाई फ्लड लेवल से बढ़ी सरकार की चिंता, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने क्या कहा?

Bihar Flood News: नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के पश्चिम चंपारण में बाढ़ और तटबंध टूटने की स्थिति बनी है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने राहत कार्य, जलस्तर और प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने गंडक नदी में बढ़े जलस्तर को लेकर कहा कि नेपाल के गंडक जलग्रहण क्षेत्र में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण नदी में अप्रत्याशित रूप से पानी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ का पैटर्न भी बदला है। पहले गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी और अब गंडक में चुनौती बढ़ी है।



विजय चौधरी ने बताया कि वाल्मीकिनगर बराज पर करीब 5.43 लाख क्यूसेक अधिकतम डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जबकि 2024 में करीब 5.62 लाख क्यूसेक पानी आया था। इसके बावजूद बगहा में इस बार नया हाई फ्लड लेवल (HFL) बना और जलस्तर पिछली बार की तुलना में करीब 35-37 सेंटीमीटर अधिक दर्ज हुआ।



उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण के बगहा और बैरिया प्रखंड में तटबंध के दो स्थानों पर टूटान हुआ है। बगहा में टूटान वाले इलाके में चौड़ का क्षेत्र होने के कारण आबादी पर बड़ा असर नहीं पड़ा, जबकि बैरिया के आसरा टोला में कुछ घर प्रभावित हुए हैं। दोनों स्थानों पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं और विभाग के सचिव भी रात से मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।



डिप्टी सीएम ने कहा कि आज शाम से कल सुबह तक स्थिति में सुधार की उम्मीद है, लेकिन गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में दोबारा बारिश होने पर जलस्तर फिर बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि बगहा और बराज के बीच करीब 14 घंटे तक पानी एक ऊंचाई पर स्थिर रहा, जिसे उन्होंने असामान्य स्थिति बताया।



उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पानी रुके रहने से जमीन कमजोर होती है और नदी की तरफ से दबाव के कारण जमीन के भीतर से पानी निकलने की स्थिति को 'पाइपिंग' कहा जाता है। अधिकारियों को रात में इसकी सूचना मिली और प्रशासन ने तत्काल निगरानी शुरू की। प्रभावित लोगों तक जिला प्रशासन के माध्यम से राहत और सहायता पहुंचाई जा रही है।



वहीं एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू में चल रही अंदरूनी खींचतान पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और उम्मीद है कि समय रहते इसका समाधान हो जाएगा।



चिराग पासवान के बयान पर उन्होंने कहा कि चिराग सरकार में शामिल हैं और उनके बयान को लेकर सरकार पूरी तरह संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं को सरकार गंभीरता से लेती है।



उन्होंने कहा कि अपराध होने पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और कानून के हवाले करना सरकार की जिम्मेदारी है। बिहार सरकार की नीति अपराध को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-15 दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई की गई है और कार्रवाई किए गए अपराधियों की सूची देखने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।



जाति के आधार पर कार्रवाई के आरोपों पर चौधरी ने कहा कि जिन अपराधियों पर कार्रवाई हुई है, उनकी जाति भी देख ली जाए तो भ्रम दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से सरकार की प्रशंसा की उम्मीद नहीं है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता