ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

विधायक और पदाधिकारियों को टास्क देकर दिल्ली के लिए रवाना हुए तेजस्वी, पिता लालू प्रसाद को साथ लेकर लौटने की संभावना

PATNA: राजद के विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गये। ऐसी सं

विधायक और पदाधिकारियों को टास्क देकर दिल्ली के लिए रवाना हुए तेजस्वी, पिता लालू प्रसाद को साथ लेकर लौटने की संभावना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद के विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गये। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर पटना लौटेंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दशहरा बाद अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पटना लौटेंगे जिसके बाद बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि पटना में आज नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी की बैठक बुलाई थी। जिसमें पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए थे।  


बिहार में 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने करो या मरो का नारा दिया है. तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में सीधे-सीधे शब्दों में कह दिया है कि हर हाल में उन्हें इन दोनों सीटों पर जीत चाहिए. तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर जीत को तेजस्वी ने नाक की लड़ाई बना ली है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर आज लगभग 2 घंटे तक हुई बैठक में तेजस्वी ने इन दोनों सीटों पर जीत को लेकर रणनीति बनाई और नेताओं को होमवर्क भी दिया। 


बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अभी दिल्ली में हैं वहीं राबड़ी देवी दो दिन पहले ही पटना पहुंची हैं। ऐसे में यह संभावना जतायी जा रही है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब पिता को साथ लेकर दिल्ली से पटना लौटेंगे। वैसे 20 अक्टूबर को लालू के पटना लौंटने का कार्यक्रम है। पटना लौटने के बाद लालू प्रसाद बिहार में होने वाले दो सीटों पर उपचुनाव तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें