ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा में कांग्रेस की महिला विधायक ने 'कश्मीर फाइल्स' फ़िल्म की दो-दो टिकट मांगी

PATNA : जिस फ़िल्म को लेकर विपक्ष देश भर में हंगामा कर रहा है उसी फ़िल्म को देखने के लिए बिहार कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास ने स्पीकर के माध्यम से फिल्म के 2 टिकट की मांग कर

विधानसभा में कांग्रेस की महिला विधायक ने 'कश्मीर फाइल्स' फ़िल्म की दो-दो टिकट मांगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जिस फ़िल्म को लेकर विपक्ष देश भर में हंगामा कर रहा है उसी फ़िल्म को देखने के लिए बिहार कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास ने स्पीकर के माध्यम से फिल्म के 2 टिकट की मांग कर दी. इस पर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महिला विधायक की बात का ध्यान दिया जाये. इसके बाद सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद ने आसन के माध्यम से अविलंब टिकट मुहैया कराने का आश्वासन दिया.


वहीं एक तरफ कांग्रेस विधायक फ़िल्म के टिकट की मांग कर रहे थे तो दूसरी तरफ माले के विधायक इस फ़िल्म को बिहार में बैन करने की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर वेल में पहुँच कर हंगामा करने लगे. वामदल के विधायक इस फ़िल्म को बिहार में बैन किया करने के लिए नरेजाबी करने लगे. इस पर स्पीकर ने कहा कि  बिना फिल्म देखे कैसे तय कर सकते हैं कि फिल्म में क्या गलत है क्या सही.


वहीं महुआ के राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि विधायक लोग को फिल्म नहीं देखना चाहिए. हन्ता का काम करना चाहिए. हम लोग को भी फिल्म का टिकट मिला था लेकिन वापस लौटा दिए. हमारा काम जनता के हित के मुद्दों को उठाना है न कि कोई फ्री में फिल्म देखना. फिल्म टैक्स फ्री करने से जनता के मुद्दे खत्म नहीं होंगे.



टैग्स