ब्रेकिंग
शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’

विदेश से आते ही CM नीतीश ने की मुआवजे की घोषणा, भीषण सड़क हादसे में यूपी में हुई थी सीतामढ़ी के 7 लोगों की मौत

DESK: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बिहार के सीतामढ़ी के एक ही परिवार के 7 सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 9 मार्च को हुई थी। जब यह हादसा हुआ तब बिहार के मुख्यमंत्री नीत

विदेश से आते ही CM नीतीश ने की मुआवजे की घोषणा, भीषण सड़क हादसे में यूपी में हुई थी सीतामढ़ी के 7 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बिहार के सीतामढ़ी के एक ही परिवार के 7 सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 9 मार्च को हुई थी। जब यह हादसा हुआ तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर थे। आज ही वे इंग्लैंड से वापस पटना आए हैं। पटना आते ही उन्होंने इस हादसे की जानकारी अधिकारियों से ली। इस घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा दिये जाने का निर्देश दिया। 


बता दें कि सीतामढ़ी के 7 लोगों की यूपी में सड़क हादसे में मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों को बिहार सरकार की ओर से  2-2 लाख रुपया मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर सीतामढ़ी के सात लोगों की सड़क हादसे में हुई मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रू॰ अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।


बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी के एक ही परिवार के सात लोग यूपी के प्रयागराज जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गये। सड़क दुर्घटना में परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। सभी मृतक सीतामढ़ी के रीगा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के रीगा स्टेशन चौक निवासी जवाहर ठाकुर और गजाधर ठाकुर के परिवार के नौ लोग शादी के सिलसिले में लड़की देखने के लिए प्रयागराज जा रहे थे. तभी शनिवार 9 मार्च की रात यह घटना हुई। इस घटना के बाद से अभी भी पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।