ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

वसुंधरा राजे के बाद अब यूपी के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पांच दिवसीय झारखंड दौरा, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

RANCHI : मोदी सरकार की 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत पार्टी के बड़े नेता लगातार देश के अलग - अलग राज्यों में जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड में वसुंधरा राजे क

वसुंधरा राजे के बाद अब यूपी के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पांच दिवसीय झारखंड दौरा, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : मोदी सरकार की 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत पार्टी के बड़े नेता लगातार देश के अलग - अलग राज्यों में जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड में वसुंधरा राजे के आगमन के बाद अब एक और भाजपा नेता का कार्यक्रम तय किया गया है। भाजपा के तरफ से  यूपी सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में प्रयागराज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का पांच दिवसीय दौरा तय किया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह 15 से 19 जून तक झारखंड दौरे पर रहेंगे। प्रदेश भाजपा के तरफ से इनका रांची, खूंटी, जमशेदपुर और पलामू जिला में अलग - अलग सांगठनिक कार्यक्रम तय किया गया है। इन सभी कार्यक्रम में भाजपा नेता को शामिल होना है। इसको लेकर सिद्धार्थ नाथ सिंह एक बजे रांची पहुंच रहे हैं। इसके बाद चार बजे शाम को रांची महानगर द्वारा आयोजित लोकसभा की प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 


बताया जा रहा है क ,16 जून को सिंह साढ़े नौ बजे रांची स्थित तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 10 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। 11 बजे से शाम पांच बजे तक टिफिन बैठक और संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद छह बजे वो विकास भारती कार्यालय ,आरोग्य भवन बरियातू जायेंगे। इसके बाद अगले दिन 17 जून को 10 बजे खूंटी में जनसभा को संबोधित करने के बाद जमशेदपुर जायेंगे।  छह बजे शाम में जमशेदपुर में पार्टी द्वारा आयोजित संपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


वहीं, 18 जून को जमशेदपुर में 11 बजे संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर 19 जून को सिद्धार्थ सिंह पलामू जिला के प्रवास पर जायेंगे, जहां वह 11 बजे डाल्टेनगंज विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दिन चार बजे छत्तरपुर समर्थन कार्यक्रम में भाग लेकर वापस यूपी रवाना हो जाएंगे। 



आपको बताते चलें कि, इससे पहले भाजपा के तरफ से वसुंधरा राजे का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की सफलताओं को लोगों को गिनाया। इसके साथ ही उन्होंने हेमंत सरकार को जमकर खरी - खोटी सुनाई थी।