ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

महज 43 MLA के दम पर PM बनने का सपना देख रहे नीतीश, बोले चिराग पासवान ... बिहार संभालने का फुर्सत नहीं, कर रहे नौटंकी

HAJIPUR : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि - बिहार के मुख

महज 43 MLA के दम पर PM बनने का सपना देख रहे नीतीश, बोले चिराग पासवान ... बिहार संभालने का फुर्सत नहीं, कर रहे नौटंकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि - बिहार के मुख्यमंत्री अगर सही मायने में प्रदेश पर ध्यान देते हैं तो आज इसकी शक्ल-सूरत बदल जाती। लेकिन, इनको प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है और किसी को लेकर विपक्षी एकता का दौरा कर रहे हैं। 


चिराग पासवान ने कहा कि-  43 विधायक वाले नीतीश कुमार चाहते हैं कि विपक्षी एकता को एक साथ कर प्रधानमंत्री बन जाएं और उनका सपना पूरा हो जाए, लेकिन नीतीश कुमार कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उनका सपना पूरा नहीं हो सकता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फुर्सत नहीं है कि बिहार में हत्या हो रही, जहरीली शराब से मौत हो रही तो वे उनके परिजनों से मिल सकें। इनको बिहार भ्रमण करने का फुर्सत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के लिए भ्रमण कर रहे हैं और लोगों को बुला रहे हैं कि ताकि उनको पीएम बना दिया जाए। जबकि उनका ये मकसद कभी भी पूरा नहीं होगा। ये महज नौटंकी कर रहे हैं। 


वहीं, देश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि धर्म परिवर्तन के नाम पर बेकार का हो-हल्ला हो रहा है। धर्म परिवर्तन करना संवैधानिक अधिकार है। अगर अपनी  इच्छा से कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर रहा है तो वह उसका अधिकार है। अगर जबरन किसी को धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो वह गलत है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


इधर,  बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धर्मगुरु हैं। वह अपने धर्म का प्रचार कर सकते हैं। उनकी आस्था उसी में है। वह अपने धर्म का प्रचार करें, लेकिन यह देश संविधान से ही चलेगा।