ब्रेकिंग
Bihar Crime News: शादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोलीडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासBihar Crime News: शादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोलीडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहास

Bihar Politics: ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ तेजस्वी के विधायक ने खूब लगाए नारे, BJP बोली- अंतरआत्मा ने मजबूर किया; VIDEO

HAJIPUR: वैशाली के महुआ सीट से टिकट कटने की आशंका से सहमें आरजेडी विधायक मुकेश रौशन(RJD MLA Mukesh Raushan) ने एक भारी गलती कर दी है। पहले से ही लालू प्रसाद (Lalu Prasad yadav) के

Bihar Politics: ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ तेजस्वी के विधायक ने खूब लगाए नारे, BJP बोली- अंतरआत्मा ने मजबूर किया; VIDEO
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के महुआ सीट से टिकट कटने की आशंका से सहमें आरजेडी विधायक मुकेश रौशन(RJD MLA Mukesh Raushan) ने एक भारी गलती कर दी है। पहले से ही लालू प्रसाद (Lalu Prasad yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव(Tejpratap Yadav) के निशाने पर चल रहे आरजेडी विधायक मुकेश रौशन विरोध करते-करते अचानक अमित शाह (Amit shah) के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। उनके साथ साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी कहने लगे कि ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’।


दरअसल, महुआ के आरजेडी विधायक मुकेश रौशन की जुबान फिसल गई है। जिसको लेकर उनकी किरकिरी होने लगी है। आरजेडी विधायक मुकेश रौशन हाजीपुर स्टेशन के सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकताओं द्वारा अमित शाह मुर्दाबाद और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे थे। तभी राजद MLA मुकेश रौशन ने सभी को चुप कराकर ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ का नारा लगाने लगे।


अमित शाह के राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में आरजेडी ने शनिवार की शाम विरोध मार्च निकाला था। जिसकी अगुवाई खुद विधायक मुकेश रौशन कर रहे थे। MLA के अमित शाह की अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान कि नारा लगाते ही साथ में खड़े कार्यकता भी इसी नारा को दोहराते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर मुकेश रौशन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी विधायक की खूब किरकिरी हो रही है।


इसको लेकर बीजेपी का बयान सामने आया है। बीजेपी के लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि जो आत्मा की आवाज है, उसे आप दबाने की कोशिश करेंगे तो कभी न कभी उनके जुबान पर आ ही जाता है। इसीलिए आरजेडी विधायक मुकेश रौशन की जुबान पर आ गया ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ तो वह सही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कह रहे हैं इसलिए आत्मा उसको मजबूर करती है कि तुम सच बोलो, तो सच सामने आया। 


बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि तेजप्रताप यादव ने महुआ सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है, हो सकता है महुआ सीट से टिकट कटने का डर उनकी जुबान पर आ गया होगा, इसलिए आरजेडी विधायक ने अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की है। बता दें कि लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि इस बार वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजप्रताप के इस एलान के बाद महुआ के आरजेडी विधायर मुकेश रौशन टिकट कटने के डर से सहमें हुए हैं। पिछले दिनों तो वह बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे थे।





रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें