ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद

VAISHALI : 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। इस दिन बिहार की कुल 5 सीटों पर यथा सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण में मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हाज

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI : 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। इस दिन बिहार की कुल 5 सीटों पर यथा सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण में मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हाजीपुर के एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने रोड शो किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत एनडीए के कई नेता रोड शो में शामिल हुए। 


हाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरे इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम और एनडीए से लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। जिसको लेकर हाजीपुर संसदीय सीट को बचाने के लिए एनडीए के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बता दें कि पांचवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार थम चुका है। 


हाजीपुर में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। जिसे लेकर महागठबंधन और एनडीए ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। एक तरफ चिराग पासवान और एनडीए नेताओं के द्वारा जनसभा और रोड शो किये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के पक्ष में चुनावी जनसभाएं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के द्वारा किया जा रहा है। 


चिराग पासवान पासवान चौक स्थित अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा के पास पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ शहर के हर चौक चौराहों पर रोड शो किया। इस दौरान चिराग पासवान के समर्थकों ने चिराग पासवान को जगह-जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत किया और चिराग पासवान के समर्थन में नारे लगाये।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता