ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार के हालात ठीक नहीं, नित्यानंद राय बोले- गूंगी और बहरी हो चुकी है नीतीश की सरकार

HAJIPUR: अमृतकाल का बजट कार्यक्रम के तहत बीजेपी पूरे देश में आम लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी में हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद

बिहार के हालात ठीक नहीं, नित्यानंद राय बोले- गूंगी और बहरी हो चुकी है नीतीश की सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: अमृतकाल का बजट कार्यक्रम के तहत बीजेपी पूरे देश में आम लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी में हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बातचीत की। इस दौरान नित्यानंत राय ने सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर चिंता जताते हुए बिहार की सरकार को गूंगी और बहरी सरकार बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बारे में बताते हुए नित्यानंद राय ने दावा किया कि 2024 में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा और 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।


दरअसल, रविवार को हाजीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नित्यानंद राय ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बाल्मीकिनगर में आम सभा को संबोधित करने के बाद पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वे पटना साहिब भी जाएंगे। इस दौरान नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला।


नित्यानंद राय ने बिहार सरकार को गूंगी और बहरी सरकार बताते हुए अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक 1400 से ज्यादा हत्याएं हुई हैं और सैकड़ों बलात्कार की घटनाएं घटी हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ करेंगे और 2025 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए सहयोगी दल के साथ बिहार में पहली बार सरकार बनाएगी।


वहीं नित्यानंद राय ने बताया कि केंद्र सरकार बिहार के बजट का 72% राशि देती है। पीएम मोदी ने बिहार को अलग से पैकेज दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अगला चुनाव विकास पर होगा और कहीं भी कोई दिखाई नहीं देगा। तुष्टीकरण की नीति देश को और राज्य को बहुत कमजोर किया है। राजनीतिक में परिवारवाद और लोकतंत्र   हानिकारक होता है, जिसका खामियाजा बिहार भुगत चुका है। सरकार की स्थिति खराब है बैरियर लगाकर थाने की पुलिस वसूली कर रही है।

टैग्स