ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दें आरसीपी सिंह

PATNA: JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को नैतिकता के आधार पर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि मंगल

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दें आरसीपी सिंह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को नैतिकता के आधार पर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि मंगलवार को अजय आलोक सहित आरसीपी सिंह के 4 करीबियों की पार्टी से बर्खास्‍त किए जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा का यह बड़ा बयान सामने आया है।


उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिह की आगे उनकी क्या भूमिका होगी यह मालूम नहीं। आरसीपी सिंह राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री हैं उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है ऐसे में आरसीपी सिंह को 7 जुलाई के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि आगे वे क्या करेंगे यह उन्हें फैसला लेना है।


बता दें कि जेडीयू प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, प्रदेश महासचिव विपिन यादव, अनिल कुमार एवं समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीतेंद्र नीरज को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बर्खास्त कर दिया है। इन चारों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच गलत मैसेज जा रहा था। बताया यह भी जाता है कि पार्टी से निकाले गये चारों नेता केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बेहद करीबी हैं। 


पार्टी ने जब आरसीपी सिंह को दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं दिया तब उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद आरसीपी सिंह के करीबियों पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आज चार नेताओं को पार्टी से निकाला गया है। हालांकि पार्टी के प्रवक्ता रहे अजय आलोक को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पार्टी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा। जेडीयू से निकाले जाने पर अजय आलोक ने कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए..इतने साल का संबंध रहा बहुत अच्छा रहा..मेरी शुभकामनाए आप लोग को है मैं एक बार फिर कहता हूं बहुत-बहुत धन्यवाद