ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

महागठबंधन छोड़ने के साथ कुशवाहा का बड़ा खुलासा, BJP से मिलकर काम कर रहे हैं तेजस्वी

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से अलग होने के बाद बड़ा खुलासा किया है. कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आरजेडी दोनों मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों के अंदर ही

महागठबंधन छोड़ने के साथ कुशवाहा का बड़ा खुलासा, BJP से मिलकर काम कर रहे हैं तेजस्वी
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से अलग होने के बाद बड़ा खुलासा किया है. कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आरजेडी दोनों मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों के अंदर ही अंदर गठबंधन हुआ है. आरजेडी के रवैया से चर्चा जोरों पर है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह बीएसपी के साथ उनका गठबंधन हो गया है. अब इस नए गठबंधन के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में होंगे. वह बिहार के बदलाव के लिए काम करेंगे. कुशवाहा ने अबकी बार शिक्षा वाली सरकार का नारा दिया है. 


कुशवाहा ने कहा कि आम भावना के साथ महागठबंधन के साथ थे, लेकिन जिस रूप से  महागठबंधन चल रहा था उसके साथ चलते रहे तो नीतीश कुमार के रवैया से बिहार को मुक्त नहीं करा पाते. बिहार के कुशासन से निकालना है. नीतीश कुमार ने कई बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन कुर्सी बचाने में सबकुछ खत्म कर दिए. 


कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगा तभी बेहतर रोजगार मिलेगा. आज पढ़े लिखें युवाओं को 5 हजार रुपए की नौकरी नहीं मिल पा रही है. नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन वह पुरानी सरकार की राह पर चले पड़े, उसी रास्ते पर चलते रहे. लूटने का तरीका बदल लिया, अब अधिकारियों को सामने कर दिया गया है. आज बिना घूस के कोई काम नहीं होता है. 


लालू सीएम रहते अपने बेटों को नहीं पढ़ा पाए

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हर मोर्चा पर बिफल हैं. दलितों के साथ अत्याचार चरम पर है. लालू सरकार और नीतीश सरकार दोनों एक ही सिक्के के दोनों पहलू है. आज शिक्षा की स्थिति है उसको देख रहे हैं. 15 साल पहले कैसे शिक्षा होती थी. बिहार के सीएम रहते लालू प्रसाद अपने दोनों बेटों को मैट्रिक पास तक नहीं करा पाए. रिजल्ट आपके सामने हैं.