ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह ; BJP ने आसनसोल ने अहुवालिया को उतारा है चुनाव मैदान में

PATNA : भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी दी है कि वह काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। मतलब पवन सिंह उपेंद्र कुश

उपेंद्र कुशवाहा  के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह ; BJP ने आसनसोल ने अहुवालिया को उतारा है चुनाव मैदान में
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी दी है कि वह काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। मतलब पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं। पवन सिंह ने ट्वीट किया है कि माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती है और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। 


पवन सिंह ने कहा कि मैंने निश्चय किया है कि मैं वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट से लड़ूंगा। जय माता दी। जबकि बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया थालोकसभा चुनाव 2024 को लेकर  परन्तु उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि बीजेपी का टिकट ठुकराने के बाद उन्होंने बाद में ट्वीट कर कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। 


वहीं, पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बीजेपी ने आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसे में अब पवन सिंह या तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी पार्टी से?  इसे लेकर फ़िलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।