ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

चाचा शिवपाल ने फीका किया होली का रंग, यादव परिवार की होली में अखिलेश ने संभाली कमान

DESK : उत्तर प्रदेश के मुलायम परिवार की होली में अखिलेश यादव का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। होली के मौके पर अखिलेश यादव के साथ तेज प्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय यादव और अंशु

चाचा शिवपाल ने फीका किया होली का रंग, यादव परिवार की होली में अखिलेश ने संभाली कमान
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के मुलायम परिवार की होली में अखिलेश यादव का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। होली के मौके पर अखिलेश यादव के साथ तेज प्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय यादव और अंशुल यादव नजर आए हैं लेकिन यादव परिवार की इस होली से चाचा शिवपाल यादव नदारद रहे। दूसरे चाचा रामगोपाल यादव ने जमकर फगुआ गाया। 


चाचा शिवपाल सिंह यादव की गैर मौजूदगी को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि शिवपाल चाचा कहीं और होली मना रहे होंगे। इसके अलावे चाचा शिवपाल पर अखिलेश ने कोई टिप्पणी नहीं की हालांकि होली के मंच से भी अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसने से नहीं चूके। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नेता के इलाकों में सरकारी योजनाओं को जानबूझकर लेट किया जा रहा है। योजनाओं का नाम भी बदल डाला गया है और अब सपा के काम पर अपना ठप्पा लगाने की योगी सरकार कोशिश कर रही है। 


अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी भेदभाव और नफरत की राजनीति करती रही है। इसके कई उदाहरण हैं। अखिलेश ने कहा कि लायन सफारी इसलिए शुरू नहीं कर रहे हैं क्योंकि यहां रोजगार बढ़ेगा और कारोबार से आम लोगों को सहूलियत होगी। पर्यटन का बड़ा केंद्र विकसित हो सकता है स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचेगा लेकिन सरकार जानबूझकर भेदभाव कर रही है।