ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

BJP का इंतजार खत्म : JDU आज उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा

DELHI : बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ती दिख रही है। भले ही बीजेपी के नेता इन बातों को खारिज

BJP का इंतजार खत्म : JDU आज उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा
Editor
3 मिनट

DELHI : बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ती दिख रही है। भले ही बीजेपी के नेता इन बातों को खारिज कर रहे हो लेकिन हकीकत ऐसी ही दिखती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। बीजेपी का इंतजार लंबा खींचने के बाद आखिरकार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ-साथ अन्य नेता उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे। दिल्ली में आज पार्टी की तरफ से प्रेस वार्ता बुलाई गई है इसमें उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जाएगी। 


जेडीयू लगातार इस प्रयास में लगा हुआ था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ उसका गठबंधन हो जाए लेकिन बीजेपी से सहमति नहीं बन पाई और इसके बाद आज जेडीयू अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने जा रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। पहली लिस्ट आज दोपहर में जारी हो जाएगी। त्यागी ने कहा है कि बीजेपी के साथ समझौते का अब तक कोई मैसेज उनकी पार्टी को नहीं मिला है इसलिए करते हुए हमने सूची पर फैसला ले लिया है और 51 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की गई है लेकिन पहली सूची में सभी नाम शामिल नहीं होंगे। 


आपको बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को दिल्ली में बैठक की थी जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी गई थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा था कि बीजेपी से उनकी बातचीत चल रही है। तब जेडीयू ने 3 दिनों तक इंतजार करने का फैसला किया था लेकिन यह इंतजार भी बेकार गया। पार्टी नेताओं ने आरसीपी सिंह के ऊपर यूपी में बीजेपी से एलायंस करने के लिए बातचीत का जिम्मा दिया था लेकिन बात नहीं बन पाई। अब आखिरकार जेडीयू अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने जा रहा है।