ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना

JAMUI : जमुई के सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास को वोट देने की अ

'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI : जमुई के सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास को वोट देने की अपील की है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने जनता से देश के विकास का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी। मोदी की गारंटी को चाइनीज माल की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि अभी मोदी जी विकास का खूब वादा करेंगे। लेकिन चुनाव खत्म होते ही उनकी पार्टी के बड़े नेता अमित शाह बोलेंगे कि वह तो जुमला था। उन्होंने मंच से गाना गाया कि तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो।


तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारा संविधान खतरे में है। संविधान की लड़ाई लड़ने वालों को ईडी और सीबीआई से परेशान करवाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के शासन काल में रेलवे को बेच दिया गया। तीन रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट का दाम बढाकर 50 रूपये कर दिया गया। लालू जी जब रेलमंत्री थे तो रेलवे का किराया कम था। उन्होंने गरीब रथ जैसी ट्रेन चलाने का काम किया। लेकिन केंद्र सरकार महंगाई को नहीं रोक पाई। भाजपा वाले पहले कहते थे महंगाई डायन खाय जात है, अब महंगाई उनकी भौजाई हो गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि चाचा पहले कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। चाचा हैं, उनका हम सम्मान करते हैं। कुछ बोलेंगे नहीं, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि इस उम्र में उन्हें स्थिर रहना चाहिए। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में हमने कहा था कि सरकार में आएंगे तो नौकरी देंगे। यह बात चाचा को असंभव लगता था और मुझसे कहते थे कि पैसा कहां से लाओगे। हमने महज 17 माह के कार्यकाल में उन्हीं के हाथों से प्रदेश में पांच लाख युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बंटवाया। 


चिराग पासवान द्वारा अपने जीजा को टिकट दिए जाने पर भी तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि चिराग के जीजा मेरे भी जीजा जी लगेंगे। लेकिन उनका पता हमें मालूम नहीं है। लालू जी ने जमुई की बेटी को टिकट देकर आधी आबादी को भी सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने सभा में आए लोगों से 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अर्चना रविदास के पक्ष में मतदान की अपील की। अंत में तेजस्वी ने भीड़ से हाथ उठवाते हुए तीन बार चुपचाप, लालटेन छाप का नारा लगाया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने गाना गाते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो।'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना

'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता