ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

त्रिस्तरीय पंचायत निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई जाएगी शपथ

PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और उप मुखिया, उप सरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के न

त्रिस्तरीय पंचायत निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई जाएगी शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और उप मुखिया, उप सरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है।


उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है। 


पंचायती राज विभाग ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी किया है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को त्रिस्तरीय पंचायत निकायों में निर्वाचित हुए सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने एवं प्रमुख, उपप्रमुख,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,उप मुखिया एवं उप सरपंच का निर्वाचन कराने का निर्देश दिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई जाएगी शपथ

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें