ब्रेकिंग
स्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तीसरे फेज में वोटिंग बढ़ने से गदगद हुई BJP, PM मोदी समेत इन नेताओं का तेज होगा प्रचार

PATNA : लोकसभा चुनाव में पहले दो चरणों के मुकाबले तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने राहत भरी सांस ली है। इसके बाद अब केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा भी

तीसरे फेज में वोटिंग बढ़ने से गदगद हुई BJP, PM मोदी समेत इन नेताओं का तेज होगा प्रचार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में पहले दो चरणों के मुकाबले तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने राहत भरी सांस ली है। इसके बाद अब केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा भी इस चरण के मतदान को अपने लिए बेहतर माना है और अगले दो दिन में वह अपनी बूथ स्तरीय रिपोर्ट की समीक्षा कर मेगा प्लान बनाने में लगी है। हालांकि, भाजपा नेताओं का दावा है कि अभी तक उसकी रणनीति के अनुसार ही चुनाव आगे बढ़ रहा है।


दरअसल, 93 लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण के लिए हुई वोटिंग में मतदान 64.5% तक पहुंच गया। 2019 में यह 66% था। पहले दो चरणों की तरह, तीसरे दौर में भी 2019 की तुलना में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, लेकिन अंतर काफी कम हो गया है। चुनाव आयोग के वोटर ऐप पर रात 11.45 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में असम में 81.7% के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ। सबसे कम उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हुआ, जहां 2019 में 60% के मुकाबले 57.3% मतदान हुआ। बिहार में 58.2% और गुजरात में 59.2% वोटिंग हुई है।


भाजपा इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता की दावेदार ही नहीं है, बल्कि उसका लक्ष्य भी बड़ा है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत और हर बूथ पर उसके अपने समर्थन में पड़ने वाले और विरोध में जाने वाले वोट काफी अहम है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि अभी तक सब कुछ रणनीति के मुताबिक ही हो रहा है। पहले दो चरणों में कम मतदान से भी पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि उसका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। तीसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों को मतदान केंद्रों तक लाने में और ज्यादा मेहनत की है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी में सबसे आखिरी चरण में मतदान होना है। ऐसे में मोदी भी नामांकन के अलावा कुछ दिन अपने क्षेत्र में रहेंगे। लेकिन तब तक वह देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना अधिकांश चुनाव अभियान पूरा कर चुके होंगे। इस बार प्रधानमंत्री की पिछले चुनाव की तुलना में दो गुनी सभाएं होने की संभावना है। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी धुआंधार प्रचार करेंगे।