ब्रेकिंग
75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजदशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजदशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत से तेज हुई उत्तर भारतीयों के खिलाफ राजनीति, बोली बीजेपी..सनातन धर्म, राष्ट्रभाषा हिंदी और बिहारियों के विरुद्ध है द्रमुक

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों में यदि साहस है, तो वे सनातन धर्म, राष्ट्रभाषा हिंदी और बिहार के मेहनती लोगों के विरुद्ध

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत से तेज हुई उत्तर भारतीयों के खिलाफ राजनीति, बोली बीजेपी..सनातन धर्म, राष्ट्रभाषा हिंदी और बिहारियों के विरुद्ध है द्रमुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों में यदि साहस है, तो वे सनातन धर्म, राष्ट्रभाषा हिंदी और बिहार के मेहनती लोगों के विरुद्ध घोर अपमान का भाव रखने वाले द्रमुक को इंडी गठबंधन से बाहर करें।


सुशील मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के निर्माण उद्योग में लगे बिहार के हजारों लोगों को "टायलेट साफईकर्मी" बताने वाला द्रमुक नेता दयानिधि मारन का बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है।


उन्होंने कहा कि समाज में भाषा और प्रांत के आधार पर नफरत फैलाने वाले ऐसे बयान पर लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को चुप रहने के बजाय मुख्यमंत्री स्टालिन से बात कर द्रमुक पर दबाव बढाना चाहिए।


सुशील मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस उस द्रमुक के साथ सत्ता में है, जिसने वहाँ राहुल गांधी की "मोहब्बत की दुकान" में बिहारियों और उत्तर भारतीय लोगों के लिए नफरत का माल भर दिया है।


उन्होंने कहा कि तीन हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा की विजय और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भारत को उत्तर-दक्षिण में बाँटने की राजनीति को सुनियोजित ढंग से हवा दी जा रही है। मारन का बयान उसी राजनीति का हिस्सा है।