ब्रेकिंग
गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया

गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत

Bihar Flood News: बेगूसराय में गंगा नदी की तेज धार में बहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई. दोनों साइकिल से लौट रहे थे, इसी दौरान चेचियाही बांध के नीचे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए. काफी तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए...

गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: बेगूसराय में गंगा नदी की तेज धार में बहने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई. दोनों साइकिल से बहादुरनगर गए थे और वहां से लौटने के दौरान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में चेचियाही बांध के नीचे नदी की तेज धार की चपेट में आ गए. हादसे के बाद काफी देर तक नदी में तलाश की गई, जिसके बाद दोनों के शव बरामद किए गए.


मृतकों की पहचान पंचवीर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी अमित कुमार और सोहन कुमार के रूप में हुई है. दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे. बताया गया कि दोनों साइकिल से बहादुरनगर गए थे. वहां से वापस घर लौटते समय चेचियाही बांध के नीचे गंगा नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी की धार में बह गए.


हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की. काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.


सूचना मिलने पर साहेबपुरकमाल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.


दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चेचियाही बांध के नीचे गंगा की तेज धार वाले हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.


ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में नदी का बहाव काफी तेज रहता है. ऐसे स्थानों को चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने की जरूरत है.