Bihar Politics: बिहार के दरभंगा पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गांधी जयंती के दिन दिल्ली में आम लोगों की आवाजाही और मेट्रो सेवा को लेकर सवाल उठाए। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और जंतर-मंतर समेत मध्य दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
पप्पू यादव ने कहा कि गांधी जयंती के दिन दिल्ली में 11 घंटे के लिए मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद किए गए हैं। उन्होंने इसे आम आदमी की आजादी और आवाजाही से जोड़ते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी में आम लोगों और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल हैं।
पप्पू यादव ने चुनावी प्रक्रिया और मताधिकार को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी के वोट के अधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उस व्यक्ति पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा के साथ अविलंब फांसी हो।
पप्पू यादव ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं द्वारा उठाए जा रहे 'वोट चोरी' के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने फॉर्म-7 और TCS से जुड़े कथित सॉफ्टवेयर सहयोग को लेकर सवाल उठाते हुए जांच और जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को उठा रहे हैं।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा





