ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

कानून-व्यवस्था पर चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दिया जवाब; अनंत सिंह पर क्या बोले?

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने चिराग पासवान के कानून-व्यवस्था संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल किसी नेता को शर्मसार होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अनंत सिंह के जनसुराज की नामांकन रैली में शामिल होने के मामले पर भी बयान दिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने चिराग पासवान के हालिया बयान पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने जेडीयू के भीतर अनंत सिंह को लेकर चल रहे विवाद पर भी जवाब दिया।



समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने चिराग पासवान के हालिया बयान पर जबाब देते हुए कहा है कि हमको तो ऐसा नही लगता है कि बिहार में ऐसी कानून व्यवस्था हो गई है कि गठबंधन में शामिल किसी नेता को शर्मसार होने की जरूरत मसहूस होती है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान खुद केंद्र सरकार में मंत्री है, बिहार सरकार में भी उनके दो मंत्री शामिल है। 



जब उन्हें जेडीयू विधायक अनन्त सिंह द्वारा पटना में जनसुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन रैली में हिस्सा लेने पर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम ने साफतौर पर कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और पार्टी सभी चीजों को देख रही है।



डिप्टी सीएम ने माना कि हाल के दिनों में बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है लेकिन सम्राट चौधरी की सरकार इस पर कड़ा एक्शन भी ले रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार की ही सोच थी कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका दीदी समूह का गठन किया और आज नतीजा सामने है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है।



उन्होंने जीविका दीदी महिलाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही नीतीश कुमार ने बीस साल तक सत्ता संभाली और उनके पदचिन्हों पर ही चलकर सम्राट चौधरी की सरकार चल रही है। इस अवसर पर जेडीयू के कई विधायक समेत जिले भर से काफी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता