ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

तेजस्वी के ग्रीन सिग्नल के बाद फुल काॅफिंडेंट हैं डाॅ. करिश्मा राय, चंद्रिका राय के आरोपों पर खुलकर बोलीं

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रिका राय की भतीजी डाॅ. करिश्मा राय को तेजस्वी यादव ने आरजेडी में शामिल कराया। इसे तेजस्वी का बड़ा सियासी दांव इसलिए माना गया क्योंकि यह

तेजस्वी के ग्रीन सिग्नल के बाद फुल काॅफिंडेंट हैं डाॅ. करिश्मा राय, चंद्रिका राय के आरोपों पर खुलकर बोलीं
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रिका राय की भतीजी डाॅ. करिश्मा राय को तेजस्वी यादव ने आरजेडी में शामिल कराया। इसे तेजस्वी का बड़ा सियासी दांव इसलिए माना गया क्योंकि यह कयास लगातार लगते रहे हैं कि चंद्रिका राय की बेटी और तेजप्रताप यादव की पत्नी आरजेडी के लिए मुश्किल बन सकती हैं। करिश्मा राय का दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। 

करिश्मा दानापुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं जाहिर है तेजस्वी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद हीं करिश्मा राय चुनावी तैयारी में जुटी हैं। फुल काॅफिडेंस में नजर आ रही करिश्मा राय ने आज चुनावी तैयारी, राबड़ी तेजस्वी और चंद्रिका राय के आरोपों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दानापुर क्षेत्र की जनता मुझे रोल माॅडल की तरह देख रही है। मुझे अपनी बेटी समझकर लोगों भरपूर समर्थन दे रहे हैं। 


लोकतंत्र में जनता हीं महत्वपूर्ण होती है ऐसे में जनता हीं तय करेगी उनका प्रतिनिधि कौन होगा। चंद्रिका राय के आरोपों को लेकर करिश्मा राय ने कहा कि राबड़ी देवी, मीसा देवी को मैं बचपन से जानती हूं। उस परिवार में मेरा आना जाना रहा है। लालू परिवार पर लगने वाले आरोप मैं खारिज करती हूं। मैं किसी और की बात नहीं कर सकती वे अपनी बात कर रहे हैं। जो लोग लालू परिवार और आरजेडी पर आरोप लगा रहे हैं वे साबित करें।