ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

शहाबुद्दीन के ध्वस्त किले में आज से आरजेडी का भविष्य तलाशेंगे तेजस्वी, नीतीश के खासमखास को हराने के लिए दो दिन करेंगे कैम्प

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से अगले दो दिनों तक सीवान के दौरे पर होंगे। तेजस्वी सीवान के दरौंदा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। कभी आरजेडी के ल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से अगले दो दिनों तक सीवान के दौरे पर होंगे। तेजस्वी सीवान के दरौंदा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। कभी आरजेडी के लिए सबसे मजबूत सियासी जमीन वाला सीवान अब शहाबुद्दीन का किला ध्वस्त होने के बाद बेहद कमजोर कड़ी बन गया है। 

तेजस्वी शहाबुद्दीन के ढह चुके इस किले में आरजेडी का भविष्य नए सिरे से तलाशने की कोशिश करेंगे। आरजेडी ने दरौंदा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला जेडीयू के उम्मीदवार अजय सिंह से है। अजय सिंह का बैकग्राउंड अपराधिक रहा है और पिछले लोकसभा चुनाव में अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह ने शहाबुद्दीन की पत्नी हीना सहाब को मात दिया था। 

बाहुबली छवि रखने वाले अजय सिंह को सीएम नीतीश का बेहद करीबी माना जाता है। अजय सिंह के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले होने के बावजूद जेडीयू ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है हालांकि अजय सिंह का विरोध खुद सीवान बीजेपी के नेता कर रहे हैं। तेजस्वी यादव आज से दो दिनों तक सीवान में कैंप करेंगे और शहाबुद्दीन के पुराने कनेक्शन को एक्टिवेट कर आरजेडी उम्मीदवार की जीत की रणनीति बनाएंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता