ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

तेजस्वी और सहनी भी गया में आज दिखाएंगे दम. बढ़ जाएगी जीतन राम मांझी की टेंशन

GAYA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोर पकड़ चुका है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (सोमवार को) गया में अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे। वह कु

तेजस्वी और सहनी भी गया में आज दिखाएंगे दम. बढ़ जाएगी जीतन राम मांझी की टेंशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोर पकड़ चुका है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (सोमवार को) गया में अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे। वह कुमार सर्वजीत के लिए बड़ी रैली कर रहे हैं। तेजस्वी गया के बरकी बिहिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां तेजस्वी के साथ हाल ही में महागठबंधन का हिस्सा बने मुकेश सहनी भी नजर आएंगे। 


तेजस्वी यादव की रैली के लिए पिछले कई दिनों से आरजेडी और महागठबंधन के नेता दिन-रात लगे हुए हैं। राजद नेता ने नेता प्रतिपक्ष की रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि गया में इंडिया गठबंधन की हवा है और यहां से कुमार सर्वजीत की जीत तय है। यहां एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे।


मालूम हो कि गया लोकसभा क्षेत्र वर्ष 1984 के पहले भले ही कांग्रेस का गढ़ रहा हो लेकिन बाद के दिनों में यहाँ क्या भाजपा, क्या राजद और क्या जदयू! सभी किसी न किसी चुनाव में जीत का परचम लहराते रहे हैं। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव अब काफी रोचक हो चुका है। इस बार यहाँ सीधा मुकाबला राजद के पूर्वमंत्री कुमार सर्वजीत और हम के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच है। इस मुकाबले में भितरघात रोकने में जो सफल होगा, उसकी जीत सुनिश्चित है। 


बताते चलें कि पहले चरण लिए आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार गया से कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री और हम के संस्थापक अध्यक्ष जीतन राम मांझी और राजद के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा 5 अन्य दलीय उम्मीदवार और बाकी 7 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।