ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश के बेटे को बताया नासमझ, बोले- निशांत को अभी सियासत की समझ नहीं

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर सियासी गलियारे में कयासों का बाजार गर्म है। निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है.

Bihar Politics
निशांत पर बोले तेजप्रताप
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का का बयान मीडिया में आने के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर से यह चर्चा होने लगी है कि क्या निशांत भी राजनीति में आने वाले हैं? इस सवाल को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने निशांत को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि निशांत को अभी कुछ समझ में नहीं आ रहा है.. निशांत को अभी नहीं पता है न.. अभी उनको ग्राउंड का क्या पता है हालांकि, बाद में जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो क्या वह उनका स्वागत करेंगे? इस सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि अगर राजनीति में कोई नौजवान आगे बढ रहा है तो क्या दिक्कत है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को बख्तियारपुर में बड़ा बयान दिया। निशांत ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू और अपने पिता नीतीश कुमार को वोट देने की अपील जनता से की है। उन्होंने कहा कि कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है, ऐसे में लोग अपना वोट जदयू और एनडीए को ही दें। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पैतृक निवास स्थान बख्तियारपुर पहुंचे थे। यहां वह एक राजकीय समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान उनके साथ बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे थे। इसी दौरान जब मीडिया के लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे से बातचीत कीतो उन्होंने एनडीए के पक्ष में लोगों से वोट की अपील कर दी। निशांत के इस बयान के बाद बिहार में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..