ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: तेजस्वी के ड्राइवर बने तेजप्रताप, पहले ही खुद को सारथी कृष्ण और भाई को बता चुके हैं अर्जुन

Bihar Politics: आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म हुआ। उसके बाद यह देखने को मिला कि जैसे ही बैठक स्थल से निकलने के लिए तेजस्वी गाड़ी में बैठे तो उनके बड़े भाई ने स्टेरिंग की कमान संभाल लिया। यानी साफ़-साफ़ शब्दों में कहें तो...

Bihar Politics:
तेजप्रताप ने चलाई कार
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले आज राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।  इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें यह भी प्रस्ताव पारित हुए कि तेजस्वी यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव के बराबर का अधिकार दिया जाएगा। इसके बाद अब एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। यह तस्वीर राजद के विधायक तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की है। 


दरअसल, राजद का आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म हुआ। उसके बाद यह देखने को मिला कि जैसे ही बैठक स्थल से निकलने के लिए तेजस्वी गाड़ी में बैठे तो उनके बड़े भाई ने स्टेरिंग की कमान संभाल लिया। यानी साफ़-साफ़ शब्दों में कहें तो जिस गाड़ी में तेजस्वी बैठे उस गाड़ी को तेज प्रताप ने ड्राइव किया। हालांकि, तेज प्रताप पहले भी कह चुके हैं कि वह सारथी कृष्ण हैं और उनके भाई अर्जुन और इस महाभारत की लड़ाई में उनकी जीत होगी। 


तेजप्रताप यादव ने कुछ दिन पहले भी राज्य की सियासत में शकुनि और अर्जुन का मुद्दा छेड़ दिया था। उन्होंने खुद कृष्ण बनाया है। वह कई बार कह चुके हैं कि हम कुष्ण की भूमिका में हैं और तेजस्वी यादव हमारे अर्जुन हैं। हम अर्जुन के रथ के सारथी हैं। उनको गद्दी पर बैठा के ही रहेंगे। तेजप्रताप यादव ऐसा बयान देते रहते हैं। 


 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने और तेजस्वी के रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा था कितेजप्रताप यादव से  तेजस्वी यादव से अच्छा रिश्ता है। हमारा रिश्ता कृष्ण और अर्जुन वाला है। कि हम कृष्ण हैं और अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाएंगे। तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के विवाद पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीच में आ जाते हैं ,शकुनि का अंत अर्जुन करते हैं। हमारे और तेजस्वी के बीच में कभी-कभी शकुनि आ जाते हैं, हम शकुनी का अंत तेजस्वी से ही करवाएंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता