ब्रेकिंग
RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

जातीय जनगणना को लेकर गंभीर नहीं हैं नीतीश, तेजस्वी ने कहा.. आलसी और बर्बाद है सरकार

PATNA : लंबे समय बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पार्टी कार्यालय पहुंचे. शादी के बाद जब तेजस्वी यादव पहली बार पार्टी दफ्तर पहुंचे तो महिला नेताओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर

जातीय जनगणना को लेकर गंभीर नहीं हैं नीतीश, तेजस्वी ने कहा.. आलसी और बर्बाद है सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लंबे समय बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पार्टी कार्यालय पहुंचे.  शादी के बाद जब तेजस्वी यादव पहली बार पार्टी दफ्तर पहुंचे तो महिला नेताओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर उनका स्वागत किया. वहीं पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हरी टोपी और पार्टी का हरा गमछा और फूलों की माला पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया.


पार्टी में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और नीतीश की सुधार यात्रा पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे. इस दौरान तेजस्वी अपने पुराने आक्रामक अंदाज में दिखे. इससे पहले तेजस्वी यादव गर्दनीबाग में वार्ड सचिवों के धरने पर भी पहुंचे, और उनका समर्थन किया. 


जातीय जनगणना में हो रही देरी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को अब किसका इंतजार है. जब यह स्टेट लेवल पर करना है तो बार-बार सर्वदलीय बैठक बुलाने का क्या मतलब है. हम लोग तो पहले ही इस पर अपनी राय दे चुके हैं. नीतीश कुमार खुद जानबूझकर इसमें देरी कर रहे हैं. विधानसभा और विधानपरिषद से पहले ही पास करा दिया गया है. 


तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है वह किसके दबाव में है खुद जानें. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को बेकार आलसी और बर्बाद सरकार कहा है. नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि यह हर क्षेत्र में पीछे हैं. हेल्थ, शिक्षा का हाल सबके सामने है. इससे बिहार का छात्र बिहार भविष्य प्रभावित हो रहा है. स्टूडेंट जब मुख्यमंत्री से अपनी समस्या बताता है तो सीएम उसे दरबार से भगा देते हैं. कहते हैं ज्ञान मत दो.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंस कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है. दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है इसके बावजूद विशेष राज्य का दर्जा अब तक बिहार को नहीं मिला है. आखिर इसका क्या कारण है? बिहार में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी पूरे बिहार में घूमेंगे और रैली करेंगे. बिहार की असली तस्वीर वे सरकार के समक्ष रखेंगे. लोगों की व्याप्त समस्याओं से रू-ब-रू कराएंगे।.

टैग्स