ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

तेजस्वी यादव और राजश्री की पहली सालगिरह आज, दिल्ली में मनाएंगे एनिवर्सरी

PATNA : कुढ़नी विधानसभा सीट हाथ से निकलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भले ही झटका लगा हो लेकिन आज का दिन उनके लिए बेहद ख़ास है। उपचुनाव के परिणाम को भूलकर तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव और राजश्री की पहली सालगिरह आज, दिल्ली में मनाएंगे एनिवर्सरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कुढ़नी विधानसभा सीट हाथ से निकलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भले ही झटका लगा हो लेकिन आज का दिन उनके लिए बेहद ख़ास है। उपचुनाव के परिणाम को भूलकर तेजस्वी यादव आज अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ जश्न मनाएंगे। दरअसल, आज यानी 9 दिसंबर को तेजस्वी और राजश्री की शादी की पहली सालगिरह है। आज के ही दिन तेजस्वी यादव ने दिल्ली में राजश्री से शादी रचाई थी। आज दोनों की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। 



दिल्ली में मनांएगे पहली सालगिरह 



तेजस्वी यादव एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे बेटा और एक अच्छे पति भी हैं। यही वजह है कि वे राजश्री के साथ अपनी एनिवर्सरी मनाने के लिए सिंगापुर से दिल्ली लौट आए हैं। आपको बता दें, तेजस्वी यादव अपने पिता का किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर गए थे। वहीं, दूसरी तरफ वे अपने ख़ास दिन को भी उतना ही महत्त्व देते हैं। आज तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ दिल्ली में ही सालगिरह मनांएगे। 



पत्नी को लेडी लक मानते हैं तेजस्वी 


आपको बता दें, 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी हुई थी। दोनों ने दिल्ली में अपनी शादी रचाई थी। राजश्री यादव का नाम पहले रेचल था लेकिन लालू यादव और राबड़ी यादव ने उन्हें नया नाम दिया। अब उन्हें राजश्री यादव के नाम से जाना जाता है। तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव को अपना लेडी लक मानते हैं। पत्नी के आने के बाद से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। शादी के कुछ ही महीने बाद तेजस्वी यादव विपक्ष से सरकार में आ गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई। आज इस ख़ास दिन पर दोनों दिल्ली में खूब एन्जॉय करेंगे। तेजस्वी के फैंस की दिलचस्पी इस बात में ज्यादा है कि तेजस्वी अपनी पहली सालगिरह पर अपनी पत्नी राजश्री यादव को क्या गिफ्ट देते हैं। 

टैग्स