ब्रेकिंग
Bihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोप

तेजस्वी ने मामा साधु यादव पर साधा निशाना, बोले- कनफुकवा लोग इधर भी खड़ा होता है, उधर भी खड़ा होता है

GOPALGANJ : गोपालगंज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहां ताबड़तोड़ पांच चुनावी रैलियां की, वहीं इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर

तेजस्वी ने मामा साधु यादव पर साधा निशाना, बोले- कनफुकवा लोग इधर भी खड़ा होता है, उधर भी खड़ा होता है
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहां ताबड़तोड़ पांच चुनावी रैलियां की, वहीं इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव आज गोपालगंज विधानसभा के जादवपुर हाई स्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल में उनके शासनकाल में बिहार में जो विकास हुआ उसके बाद विकास ठप हो गया. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि फुलवरिया में उन्होंने रेलवे स्टेशन बनाया, प्रखंड कार्यालय बनाये, यहां स्कूल कॉलेज खोले, विकास कार्य के जितने भी काम किए जो हाल के नीतीश सरकार के 15 साल के शासन काल में विकास कार्य ठप हो गया है. तेजस्वी यादव ने लोगों से अपने मामा के खिलाफ वोट करने की अपील की. अपने मामा साधु यादव का नाम लिए बगैर तेजस्वी यादव ने कहा कि दातुन तोड़ने के चक्कर में लोग पेड़ मत उखाड़ ले. वे साधु यादव के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील कर रहे थे.  


बता दें कि तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव गोपालगंज विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी हैं और यहां पर महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार आसिफ गफूर के लिए सभा कर रहे थे. तेजस्वी यादव ने गोपालगंज के अलावा कुचायकोट बरौली हथुआ और कटेया में जनसभा को संबोधित किया. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता