ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

आसमान में जश्न के बाद तेजस्वी ने खेला यादव कार्ड, कहा-दूध बेचने वाले के प्लेन में चढ़ने से लोग परेशान

PATNA: आसमान में उड़ते चार्टर्ड प्लेन में बर्थ डे का जश्न मनाकर विरोधियों का हमला झेल रहे तेजस्वी प्रसाद यादव ने यादव कार्ड खेला है. तेजस्वी ने कहा है कि दूध बेचने वाले का प्ल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: आसमान में उड़ते चार्टर्ड प्लेन में बर्थ डे का जश्न मनाकर विरोधियों का हमला झेल रहे तेजस्वी प्रसाद यादव ने यादव कार्ड खेला है. तेजस्वी ने कहा है कि दूध बेचने वाले का प्लेन में चढ़ना लोगों को पच नहीं रहा है. 


ट्विटर पर तेजस्वी का जवाबी हमला

ट्विटर पर तेजस्वी ने कहा है " दूध वाला प्लेन में चढ़ चाय कैसे पी रहा, यह एक और इल्जाम हम पर आ रहा, कुछ लोगों को परेशान देख हम परेशान हो जाते है. अफ़सोस! फिर भी उन लोगों के मुर्शिद उनसे ख़ुश नहीं हो पाते है. हम सड़क पर अमरूद,भुट्टा,भूंजा और चाट भी खाते है और प्लेन में कबाब भी. लेकिन पेट दर्द किसी और को होता है."


लालू परिवार का पुराना फंडा

दरअसल किसी भी आरोप के बाद मामले को जातीय रंग देना लालू प्रसाद यादव के कुनबे का पुराना फंडा रहा है. चारा घोटाले के वक्त भी जब लालू प्रसाद यादव आरोपी बनाये गये थे तो उन्होंने इसे सामाजिक न्याय विरोधियों की साजिश बताया था. हालांकि इस दफे तेजस्वी की आलोचना इस बात के लिए ज्यादा हो रही है कि उनके पिता बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं और वे आसमान में जश्न मना रहे हैं. लेकिन तेजस्वी ने इसे जातीय मोड़ देने की कोशिश की है. दूध वाला शब्द के सहारे यादव वोटरों को मैसेज देने की कोशिश की गयी है. तेजस्वी के लगातार गायब रहने और पप्पू यादव की अति सक्रियता से यादव वोट बैंक भी खतरा मंडरा रहा है. 


टैग्स