ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: बचौल या उसके बाप का राज है क्या? बीजेपी विधायक पर भड़के तेजस्वी, सीएम नीतीश को भी खूब सुनाया

Bihar Politics: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेता बचौल के बयान को लेकर हमलावर हो गए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव का बयान

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेता बचौल के बयान को लेकर हमलावर हो गए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी ने तो बचौल की बखीया उधेड़ दी और यहां तक कह दिया कि बचौल या उसके बाप का राज है क्या?


तेजस्वी यादव ने हमला बोलते हुए कहा किबीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने मुसलमानों के प्रति जो बयान दिया है कि वह होली में बाहर न निकलें, यहां कोई बचौल या उनके बाप का राज है क्या? ये बचौल होता कौन है? कैसे इस तरह का बयान दे सकता है। सरकार के मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। महिलाएं जब अपने सम्मान की बात उठाती हैं तो दलित और अति पिछड़ा महिलाओं को डांट देते हैं।


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को हिम्मत है बचौल को बुलाकर डांटने की, कहां गायब हो गए हैं मुख्यमंत्री। उनको किसी चीज से कोई मतलब ही नहीं है। जेडीयू पर संघ और बीजेपी के संगत का असर हो गया है। मुख्यमंत्री को कोई लेना देना नहीं है, सब कोई जाए भांड में मुख्यमंत्री कुर्सी की जुगाड़ में। मुख्यमंत्री को सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब रह गया है।


तेजस्वी ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाला देश है, राम और रहीम को मानने वाला देश है और यह बीजेपी का एमएलए बचौल, यह बिहार है बचौल समझ लो तुम। यहां एक मुसलमान की रक्षा पांच-छह हिन्दू मिलकर करेंगे। तुम जैसे और तुम्हारे बाप तोगड़िया जैसे बहुत लोग आए। सभी को बिहार ने निपटा दिया। भले ही हमारी सत्ता रहे या ना रहे जबतक हमारी पार्टी है, तबतक इनके एजेंडा को कामयाब नहीं होने देंगे।


उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो समाज में गंदगी फैलाना चाहते हैं, मुख्यमंत्री उनके खिलाफ थोड़ा हिम्मत दिखाएं। सिर्फ कुर्सी के जुगाड़ में मत रहिए। हिम्मत है तो बुलाकर बचौल को डांटिए या विधानसभा में खड़ा करा के माफी मंगवाइए लेकिन सभी लोग जान रहे हैं कि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करेंगे। उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता