ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

तेजस्वी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, असम में महजोत गठबंधन की जीत तय- तेजस्वी

DESK:- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव असम दौरे पर हैं। जहां राताबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से महाजोत के कांग्रेस प्रत्याशी शंभु सिंह मल्लाह के समर्थन में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधि

तेजस्वी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, असम में महजोत गठबंधन की जीत तय- तेजस्वी
Santosh Singh
3 मिनट

DESK:- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव असम दौरे पर हैं। जहां राताबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से महाजोत के कांग्रेस प्रत्याशी शंभु सिंह मल्लाह के समर्थन में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि असम में महजोत गठबंधन की जीत तय है। 

तेजस्वी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, असम में महजोत गठबंधन की जीत तय- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने भोजपुरी में भी लोगों को संबोधित किया। असम की जनता को बीजेपी का मतलब बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP का 'मतलब बड़का झूठा' पार्टी है। उन्होंने जनसभा में शामिल लोगों से पूछा कि दिल पर हाथ रखकर बताईए कि महंगाई है या नहीं। लोगों ने भी जवाब दिया की वे महंगाई की समस्या से परेशान हैं। तब तेजस्वी ने कहा कि ऐसे में कैसे घर चलेगा। देश में जो ज्वलंत मुद्दे है उस पर बात नहीं की जाती। महंगाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई पर तो चर्चा होती ही नहीं है। ऐसी सरकार होनी चाहिए जो जनता की मुद्दों की बात करें उनकी समस्याओं को समझे और उसका निदान करें। 


तेजस्वी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, असम में महजोत गठबंधन की जीत तय- तेजस्वी

असम की जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि दिनभर मेहनत करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने का वादा किया गया था लेकिन आज तक उस पर कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने ने कहा कि यदि उनके गठबंधन की सरकार बनीं तो 365 रुपया मजदूरी देने का काम करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है बिहार चुनाव में किस तरह से बेइमानी की गई और कैसे चोर दरवाजे से सरकार बनाने का काम किया गया आप सबों ने भी देखा होगा। 

तेजस्वी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, असम में महजोत गठबंधन की जीत तय- तेजस्वी

जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी एक बुढ़ी मां आंचल फैलाकर अपने बेटे को ढूंढने की विनती कर रही थी। बीजेपी के मंत्री की वजह से उन्हें आज यह दिन देखने पड़ रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि यदि बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो फिर यह बूंढी मां भी कल रहेगी की नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता। जनसभा में गाजीपुर,छपरा,झारखंड सहित कई जगहों से आए लोगों का तेजस्वी ने अभिनंदन किया और कहा कि संविधान खतरे में है उसे बचाएं। वही जनसभा में शामिल लोगों ने भी तेजस्वी का जोरदार स्वागत किया।