ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

लालू-तेजस्वी और हेमंत पर ED की कार्रवाई: गरीबों के खून-पसीने की कमाई लूटेंगे तो ऐसा ही होगा: नित्यानंद

PATNA: बिहार में तेजस्वी यादव और झारखंड में हेमंत सोरेन पर चल रही ईडी की कार्रवाई पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के खू

लालू-तेजस्वी और हेमंत पर ED की कार्रवाई: गरीबों के खून-पसीने की कमाई लूटेंगे तो ऐसा ही होगा: नित्यानंद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में तेजस्वी यादव और झारखंड में हेमंत सोरेन पर चल रही ईडी की कार्रवाई पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के खून और पसीने की कमाई को जो लोग लूटेंगे उन पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि लालू पर सीबीआई की कार्रवाई भाजपा की सरकार से पहले हुई थी। नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लिखवा लेना यह बहुत बड़ा अपराध है और इसी मामले में कार्रवाई हो रही है। 


नित्यानंद ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि यह सोचे कि वह विशेष है और बड़े ओहदे पर है इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं होगी तो उसकी यह सोच बिल्कुल गलत है। राहुल गांधी के बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी क्या बोलेंगे यह ना तो ना उनको समझ में आती है और ना ही लोग समझ पाते हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि बिहार में राजद के लोग तांडव मचा रहे थे। कोई भी विकास योजना जमीन पर नहीं उतर रही थी। इन्हीं बातों को देखते हुए भाजपा ने यह निर्णय लिया और बिहार में एनडीए की सरकार बन गई। नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम बन गये और बिहार में एनडीए की नई सरकार बनी।