ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

तेजस्वी ने विधानसभा में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी, पूछा.. नीतीश ने विकास किया तो बिहार फिसड्डी क्यों है?

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान इस वक्त विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के ऊपर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक

तेजस्वी ने विधानसभा में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी, पूछा.. नीतीश ने विकास किया तो बिहार फिसड्डी क्यों है?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान इस वक्त विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के ऊपर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में संबोधन कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की तरफ से दिया गया झूठ का पुलिंदा करार दिया है. 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण पिछले 4 सालों में थोड़ा भी नहीं बदला गया. हर साल एक ही मजमून में आंकड़े को बदलकर राज्यपाल के अभिभाषण के तौर पर सामने रख दिया जाता है. राज्यपाल खुद भी इस हकीकत को समझ रहे हैं और यही वजह है कि वह अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्य के हंगामे पर मुस्कुराते रहें.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी सुनाई. मुल्ला नसरुद्दीन और उनकी बेगम के गोश्त बनाने का किस्सा सुनाते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विकास का जो दावा किया जा रहा है वह नीति आयोग की रिपोर्ट से मेल नहीं खाता और अगर नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार को फिसड्डी बता रही है तो नीतीश सरकार की तरफ से किए गए विकास के दावे सही नहीं हो सकते. तेजस्वी ने कहा कि दोनों दावे एक साथ सही नहीं हो सकते और यह बात सब को समझना चाहिए.


 तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार बगैर किसी तालमेल के चल रही है. विकास के जो दावे किए जा रहे हैं वह केवल कागजों पर नजर आते हैं जबकि जमीन पर कोई काम नहीं दिखता. बिहार आज भी देश के अंदर विकास के पैमाने पर काफी पिछड़ा हुआ है.



टैग्स